कागारौल। थाना क्षेत्र के ग्राम बेरी चाहर निवासी फूलवती (55 वर्ष) कुछ दिन पूर्व घर से बिना बताए कहीं चली गई थीं, बृहस्पतिवार को सकुशल घर लौट आईं। महिला के पुत्र रितेश ने अपनी मां की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को फूलवती अपने पुत्र के साथ थाने पहुंचीं और पुलिस को बताया कि वह मथुरा-वृंदावन दर्शन करने गई थीं। महिला ने लिखित प्रार्थना पत्र देने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट समाप्त कर दी। थाना पुलिस ने महिला को उनके पुत्र के सुपुर्द कर सकुशल घर भेज दिया।