फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला लापता हुए ट्रक चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। कस्बे से लापता ट्रक चालक का शव शनिवार को तीसरे दिन तालाब में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाने के बाद मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गोधना निवासी 32 वर्षीय अजय कठेरिया ट्रक चालक था। बृहस्पतिवार की देर शाम से वह लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को गांव के पास स्थित एक तालाब में अजय का शव पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान अजय के रूप में हुई। पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकाला। परिजन के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व अजय का पत्नी से तलाक हो चुका था। परिजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें