कासगंज। शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी छात्र रितिक कुमार मंगलवार को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। छात्र के घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने छात्र के लापता होने का मामला थाने में दर्ज कर लिया। छात्र के मोबाइल नंबर की सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन ट्रेस कराई गई। इस दौरान लापता छात्र की लोकेशन मथुरा में मिली। परिजनों ने पुलिस टीम के साथ मथुरा जाकर छात्र को बरामद कर किया। छात्र के बरामद होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर वीपी गिरी ने बताया कि मथुरा से बरामद कर लिया गया है।