फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता पीएसी फ्लड यूनिट के आरक्षी के मामले में जीआरपी ने की गुमशुदगी दर्ज

सार

जनपद मथुरा के नगला लोका थाना मलावन निवासी आरक्षी विनेश कुमार जनपद इटावा में तैनात पलाटून से जिले के कटान प्रभावित गांव बरौना में गंजडुंडवारा होकर 12 सितंबर को आ रहा थे। गंजडुंडवारा स्टेशन पर जीआरपी ने बैग बरामद किया और सिपाही को तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पीएसी 43वीं वाहिनी के कमांडेंट को मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। 43 वीं वाहिनी पीएसी फ्लड यूनिट का एक सिपाही तीन दिन पूर्व इटावा मुख्यालय से जिले के कटान प्रभावित बरौना गांव में आते समय गंजडुंडवारा के रेलवे स्टेशन से लापता हो गया। सिपाही का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पीएसी के प्रभारी दल के नायक ने जीआरपी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। जीआरपी पुलिस सिपाही की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जनपद मथुरा के नगला लोका थाना मलावन निवासी आरक्षी विनेश कुमार जनपद इटावा में तैनात पलाटून से जिले के कटान प्रभावित गांव बरौना में गंजडुंडवारा होकर 12 सितंबर को आ रहा थे। वह बरौना गांव में नहीं पहुंचे सिपाही को 12 सितंबर की रात्रि करीब 10:30 बजे गंजडुंडवारा के रेलवे स्टेशन पर देखा गया। वहां पर सिपाही का बैग भी रह गया। गंजडुंडवारा स्टेशन पर जीआरपी ने बैग बरामद किया और सिपाही को तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी पीएसी के प्रभारी दल नायक अरुण उपाध्याय को मिली। उन्होंने जानकारी मिलने के बाद आरक्षी विनेश कुमार के बारे में जानकारी जुटाई , लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पीएसी 43वीं वाहिनी के कमांडेंट को मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराने के निर्देश दिए। निर्देशों के बाद प्रभारी दल नायक अरुण उपाध्याय ने जीआरपी थाने में आरक्षी के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें