फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: तीन साल बाद मिली लापता बेटी, बन चुकी है दो बच्चों की मां, कहानी सुन पुलिस भी हैरान

Mon, 31 Oct 2022 09:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

जिले में वर्ष 2020 में लापता हुई एक युवती की पुलिस तीन साल से तलाश कर रही थी। लापता बेटी को तलाशने के लिए घरवाले भी प्रयास में जुटे हुए थे। इस युवती के बारे में जब पुलिस के जानकारी मिली, तो उसे लुधियाना से बरामद तो कर लिया, लेकिन उसकी कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। 
 
विज्ञापन
crime, girl - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद नगर क्षेत्र से एक युवती 2020 में अपने प्रेमी के संग चली गई थी। पुलिस ने युवती को पंजाब के लुधियाना से बरामद कर लिया। तब तक युवती दो बच्चों की मां बन चुकी है। पुलिस युवती को न्यायालय में पेश करेगी। न्यायलय के निर्णय के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन


2020 में नगर क्षेत्र की एक दूसरे समुदाय की युवती मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम संबंध होने पर उसके साथ चली गई थी। इस दौरान युवक ने प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। विगत तीन साल में युवती दो बच्चों की मां बन गई। पुलिस मुकदमे के आधार पर प्रेमी युगल की तलाश में जुटी हुई थी। जब पुलिस को युवती की जानकारी मिली तो उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार ने महिला को लुधियाना से बरामद कर लिया। पुलिस महिला के 164 के तहत न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज कराएगी। 

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि युवती 2020 में अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। तब युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसी के आधार पर युवती को लुधियाना से बरामद किया गया है। महिला दो बच्चे की मां भी है। न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें