फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loot in Mathura : हाईवे पर दिनदहाड़े फॉर्च्यूनर कार लूटी, पुलिस की वर्दी में थे लुटेरे, चालक को फेंक हुए फरार

Sat, 30 Jul 2022 06:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

दो वर्दीधारी सहित तीन बदमाशों ने चेकिंग के नाम पर कार चालक को रोका। इसके बाद कार में बैठा लिया। आगरा के अछनेरा में चालक को बेहोश कर फेंक दिया और कार लूटकर फरार हो गए। होश आने पर पीड़ित ने मथुरा की केडी चौकी पहुंचा, लेकिन पुलिस ने सुनवाई करने की बजाय उसे अछनेरा भेज दिया।   
विज्ञापन
पीड़ित कार चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में दिनदहाड़े छाता हाईवे पर पुलिस की वर्दी पहने लुटेरों ने चेकिंग के नाम पर आर्मी कॉन्ट्रेक्टर की फार्च्यूनर कार लूट ली। कार सवार लुटेरे फार्च्यूनर चालक को आगरा के अछनेरा के पास फेंक गए। जाते हुए लुटेरे चालक का मोबाइल भी ले गए। पीड़ित चालक केडी पुलिस चौकी पर पहुंचा। यहां से पुलिस ने उसे आगरा के अछनेरा थाने के लिए भेज दिया। पीड़ित चालक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रहा है। 

विज्ञापन


हरियाणा के अंबाला कैंट निवासी परमजीत सिंह बत्रा आर्मी कांन्ट्रेक्टर हैं। उनके मित्र विकास अरोड़ा और एक अन्य को छोड़ने के लिए चालक हरप्रीत सिंह निवासी अंबाला कैंट फार्च्यूनर कार लेकर 28 जुलाई को चला था। 29 जुलाई को चालक आगरा से अकेले अंबाला के लिए रवाना हुआ। छाता कोतवाली की केडी चौकी के पास हाईवे पर चालक एक दुकान पर चाय पीने लगा। 

तीन बदमाशों ने की वारदात 

चाय पीने के बाद चालक जैसे ही चलने को हुआ, तभी कार सवार दो वर्दीधारी सहित तीन युवक आ गए। कार की चेकिंग करने के बाद चालक को कार में बैठाकर लुटेरे चले गए। आगरा के अछनेरा पहुंचने पर स्प्रे से उसे बेहोश कर फेंक दिया और फार्च्यूनर, मोबाइल लूट ले गए। होश आने पर चालक किसी वाहन में बैठकर केडी चौकी पहुंचा। यहां से पुलिस ने उसे भगा दिया और थाना अछनेरा में मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा।

विज्ञापन

छाता पुलिस की चौकसी पर सवाल

एक बार फिर वाहन लुटेरे हाईवे पर सक्रिय हो गए हैं। छाता कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को वाहन लुटेरों ने फार्च्यूनर कार लूटी, उसके बाद दोपहर में जूता व्यापारी से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। हालांकि दोनों वारदात अलग-अलग गैंग ने की हैं, लेकिन एक ही दिन में दो लूट की बड़ी वारदात छाता पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं। 

तहरीर मिलने पर करेंगे मुकदमा दर्ज: एसपी देहात 

मथुरा के एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि पीड़ित कार चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वैसे चालक को आगरा के अछनेरा क्षेत्र में फेंका गया है। पीड़ित की पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें