फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मैनपुरी में बाईपास पर बड़ी वारदात,वैन सवार बदमाशों ने दंपती व परिजनों से लूटे जेवर

Sat, 17 Sep 2022 08:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

एएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। जल्द से जल्द पुलिस खुलासा करने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर में नेशनल हाइवे-91 के बाईपास पर शुक्रवार की रात कार सवार चार बदमाशों ने एक वैन को ओवरटेक कर रोक लिया। गाड़ी में बैठे दंपती व से लूटपाट की। विरोध करने पर धमकाते हुए उनकी पिटाई भी की गई, बदमाश लाखों रुपया के जेवर, नकदी और मोबाइल लूट ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर जांच की, तहरीर के आधार पर बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जन्मदिन कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार 

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर दो निवासी अनुज मिश्रा शुक्रवार को परिवार के साथ बहन आभा निवासी छिबरामऊ के घर भांजी के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। रात करीब 10 बजे जब वह परिवार के साथ वैन से वापस घर लौट रहे थे। तभी थाना क्षेत्र में बाईपास हाईवे पर गांव खिरिया के पास पीछे से आई एक ईको कार ने ओवरटेक कर उनकी वैन को रुकवा लिया। जब तक वह लोग कुछ समझ पाते, कार से चार बदमाश उतरे जो कि मुह बांधे हुए थे। 

 तोड़ दिया गाड़ी का शीशा 

बदमाशों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और उसके व परिजनों के साथ हाथापाई करने लगे। बदमाश पत्नी पल्लवी से चार सोने की चूड़ी, एक मंगलसूत्र, एक हार सोने का, कानों के कुंडल, पायल बहन सोमी, प्रिया, नेहा, निहारिका से कानों की बालियां व गले की चेन लूट ली। अनुज की एक अंगूठी व पर्स लूटने के बाद बदमाश वैन चालक शशि शेखर का मोबाइल भी लूट कर भोगांव की ओर भाग गए। लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने अनुज की तहरीर पर चार बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एएसपी ने थाना पहुंच कर ली जानकारी

हाइवे पर दंपती व परिजनों से लाखों रुपया के जेवर व नकदी लूट की वारदात के बाद एएसपी विजय पाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना पहुंच कर पीड़ित से जानकारी जुटाई, वहीं प्रभारी निरीक्षक को जल्द से जल्द वारदात का खुलास करने व अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के निर्देश दिए। एएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। जल्द से जल्द पुलिस खुलासा करने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें