फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को मिला गंगा सम्मान पुरस्कार

Sun, 10 Dec 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लखनऊ स्थित जल निगम ग्रामीण के कार्यालय पर आयोजित गंगा सम्मान समारोह में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शालिनी रंजन को पुरस्कृत किया गया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उनको सम्मानित किया।
विज्ञापन

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें नदियों की सफाई के लिए बेहतर कार्य करने वाली प्रदेश की 70 महिलाओं को बुलाया गया। जनपद से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को गंगा समिति की सदस्य के नाते आंमत्रित किया गया। ासम्मान समारोह में उनको शील्ड व प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। उनको सम्मानित किए जाने से जनपद के लोगों में हर्ष की लहर है। जल शक्ति मंत्री ने गांव-गांव चौपाल लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें