मैनपुरी के किशनी में खेत पर शौच के लिए जा रही एक बालिका के साथ नाबालिग ने दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
यहां की है घटना
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि आठ वर्षीय पुत्री 13 अगस्त की सुबह खेत पर शौच के लिए गई थी। तभी रास्ते में गांव निवासी एक नाबालिग ने बेटी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। बच्ची के चीखने पर उसका भाई मौके पर आ गया। उसे देख कर नाबालिग आरोपी भाग गया।