फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंत्री ने विश्वकप विजेता प्राची पचौरी का किया सम्मान

Mon, 19 Jan 2026 06:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
प्राची को सम्मानित करते मंत्री
विज्ञापन
आगरा। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने रविवार को विश्वकप विजेता प्राची पचौरी के रुई की मंडी शाहगंज स्थित निवास पर पहुंच कर उनका और परिजन का सम्मान किया। मंत्री ने कहा कि भारत की नारी शक्ति का डंका रोल बॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी देखने को मिला है। दुबई में आयोजित सातवें रोल बॉल वर्ल्ड कप 2025 में प्राची ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम विश्व में रोशन किया। इस दौरान रमाशंकर त्यागी, सुनील करमचंदानी, अनीता खरे, उमेश पेरवानी, राधा रानी, डाॅ. दिग्विजय पचौरी, साधना पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें