फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चालक को नींद की झपकी आने से पलटा मिनी ट्रक, दो लोग घायल

Sat, 17 May 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित त्रिवेणी ढाबा के समीप आज सुबह एक मिनी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। इस हादसे में मिनी ट्रक सवार भोगांव के शांति नगर रेलवे स्टेशन के पास के निवासी गौरव और विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड निवासी अजय कश्यप मिनी ट्रक में खुर्जा से मुर्गियां भरकर भोगांव जा रहा था। त्रिवेणी ढाबा के पास पहुंचने पर चालक अजय को नींद आ गई और ट्रक सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिनी ट्रक में लदी मुर्गियां भी इस दुर्घटना में प्रभावित हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें