आगरा । थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में एक कारखाने में लगे एग्जॉस्ट फैन को तोड़कर चोर अंदर घुस गया। कारखाने में रखा गिलट का सामान साफ कर दिया। अमरपुरा कलवारी निवासी राजकुमार ने बताया कि उनके यहां गिलट की पायल बनाने का काम होता है। 24 मई की रात अज्ञात चोरों ने कारखाने के पीछे लगे एग्जॉस्ट को तोड़ दिया पड़ोसी की सीढ़ी लगाकर अंदर प्रवेश किया। अवकाश होने के कारण 26 मई की सुबह जब कारखाना खोला गया तो घटना की जानकारी हुई। लगभग 200 किलोग्राम गिलट की पायल और करीब 175 किलोग्राम निकिल चोरी कर ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। थाना प्रभारी जगदीशपुरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है।