फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पति प्रत्याशियों के पास नहीं अपनी कार

Sun, 22 Jan 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
भाजपा के उदयभान और बसपा के सूरजपाल व जुल्फिकार के पास नहीं अपना कोई वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा और बसपा के कई प्रत्याशियों के पास करोड़ों की संपत्ति तो है लेकिन उनके पास अपनी कार नहीं है। यह खुद इन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथ पत्र में स्वीकार किया है। जी हां, ये प्रत्याशी हैं फतेहपुर सीकरी से बसपा विधायक सूरजपाल सिंह, दक्षिण सीट से बसपा विधायक जुल्फिकार अहमद और फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा प्रत्याशी चौधरी उदयभान सिंह।  हालांकि विधायक रहते हुए सूरजपाल की अचल संपत्ति में लगभग 50 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, जुल्फिकार को विरासत में कुछ नहीं मिला है। उन्होंने अपनी मेहनत से ही करोड़ों की संपत्ति एकत्रित की है, इसके बावजूद उन्होंने अपने नाम कोई वाहन नहीं खरीदा है।
विज्ञापन


जुल्फिकार अहमद भुट्टो (बसपा प्रत्याशी)
आय: 62 लाख रुपये वार्षिक
पत्नी की आय: 3 लाख वार्षिक
चल संपत्ति: 4.24 करोड़ रुपये
पत्नी के पास चल संपत्ति: 16.75 लाख रुपये
अचल संपत्ति: 2.87 करोड़ रुपये
शैक्षिक योग्यता: स्नातक

उमेश सैंथिया (बसपा प्रत्याशी)
आय: 4.34 लाख रुपये वार्षिक
पत्नी की आय: 2.11 लाख रुपये वार्षिक
नगदी: 1.25 लाख रुपये
चल संपत्ति: 1.50 करोड़ रुपये
अचल संपत्ति: 1.18 करोड़ रुपये
पत्नी के पास अचल संपत्ति: 50 लाख रुपये
शैक्षिक योग्यता: इंटरमीडिएट

विधायक सूरजपाल (बसपा प्रत्याशी)
आय: 2.95 लाख रुपये वार्षिक
नगदी: 2 लाख रुपये
पत्नी के पास नगदी: 10 हजार रुपये
चल संपत्ति: 9.29 लाख रुपये
पत्नी के पास चल संपत्ति: 9.12 लाख रुपये
अचल संपत्ति: 1.88 करोड़ रुपये
शैक्षिक योग्यता: 9 वीं पास

जितेंद्र वर्मा (भाजपा प्रत्याशी)
आय: 1.15 लाख रुपये वार्षिक
पत्नी की आय: 9 लाख रुपये वार्षिक
नगदी: 25 हजार रुपये
पत्नी के पास नगदी: 15 हजार रुपये
चल संपत्ति: 44.29 लाख रुपये
पत्नी के पास चल संपत्ति: 13.74 लाख रुपये
अचल संपत्ति: एक करोड़ रुपये
पत्नी के पास अचल संपत्ति: एक करोड़ रुपये
शैक्षिक योग्यता: हाईस्कूल

चौधरी उदयभान सिंह (भाजपा प्रत्याशी)
आय: 3.63 लाख रुपये वार्षिक
पत्नी की आय: 3.66 लाख रुपये वार्षिक
नगदी: 50 हजार रुपये
पत्नी के पास नगदी: एक लाख रुपये
चल संपत्ति: 11 लाख रुपये
पत्नी के पास चल संपत्ति: 10 लाख रुपये
अचल संपत्ति: दो करोड़ रुपये
पत्नी के पास अचल संपत्ति: 9.66 लाख रुपये
शैक्षिक योग्यता: परास्नातक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें