करहल। गांव नानमई में अराजक तत्वों ने खेत पर लगी सोलर चक्की की केबल काट ली और जंक्शन बॉक्स को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव के निवासी गंगासिंह ने पुलिस को बताया कि उनके गांव से 100 मीटर दूर उनके खेत में सोलर आटा चक्की लगी है। बीती रात अज्ञात लोगों ने सोलर केबल और जंक्शन बॉक्स को क्षतिग्रस्त कर दिया है। सुबह जब वह चक्की पर गए तो तार कटे और जंक्शन बॉक्स टूटा मिला। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।