फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डिवाइडर से टकराकर पलटा दूध का टैंकर, चालक की मौत

Sun, 02 Aug 2026 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: हादसे में दूध टैंकर चालक अतुल यादव की मौत, फाइल फोटो
विज्ञापन
बाह। गोरखपुर बाईपास पर दूध का टैंकर पलटने से हुए हादसे में जैतपुर के क्यारी गांव के चालक अतुल यादव (32) की मौत से परिवार में मातम पसर गया। गांव शोक में डूब गया है। बृहस्पतिवार तड़के 5 बजे गोरखपुर बाईपास पर अचानक अनियंत्रित हुआ दूध से भरा टैंकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। पलटे टैंकर में चालक जैतपुर के क्यारी गांव का अतुल यादव (32) फंस गया। मौके पर जुटी भीड़ ने केबिन काट कर फंसे अतुल यादव को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद क्यारी स्थित घर पर मृतक का शव पहुंचा तो चीखपुकार मच गई। मृतक ने अपने पीछे पत्नी अर्चना यादव, 4 साल के बेटे आर्यन, 2 साल की बेटी गौरी, दो माह के दुधमुंहे बेटे को अपने पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें