फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर दोपहर 2:30 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। होली के दिन मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से रात 10 बजे तक संचालित की जाएंगी। दोनों टर्मिनल स्टेशनों ताज ईस्ट गेट एवं मन:कामेश्वर से दोपहर 2:30 बजे मेट्रो का संचालन शुरू किया जाएगा। रात 10 बजे तक सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों से अपील की है कि होली पर गीले या रंग से भीगे कपड़ों में यात्रा करने से बचें जिससे ट्रेन और स्टेशन की स्वच्छता बनी रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें