फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो टनल निर्माण: पुलिस के इंतजाम हुए फेल, डायवर्जन से लग गया जाम

Fri, 15 Sep 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुरानी मंडी चौराहा पर रूट डायवर्जन से पहले दिन ही वाहन यहां पर जाम के झाम में फंस गए। पुलिस द्वारा किए गए सभी इंतजाम फेल हो गए। 
 
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पुरानी मंडी चौराहा पर रूट डायवर्जन से बृहस्पतिवार को भीषण जाम लग गया। फतेहाबाद और माल रोड पर बड़ी संख्या में सवारी और पर्यटक वाहन फंस गए। करीब 4 घंटे तक समस्या रही। पुलिस के इंतजाम फेल साबित हुए।
विज्ञापन


मेट्रो रेल परियोजना के तहत पुरानी मंडी चौराहा पर भूमिगत टनल का निर्माण बुधवार रात से शुरू हुआ है। संबंधित मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। वाहनों को रूट डायवर्ट करके निकाला जा रहा है। पुलिस ने फूल सैयद चौराहा से सर्किट हाउस के मार्ग पर बैरियर लगाया। आगरा किले से आने वाले वाहनों को रोकने के लिए शाहजहां गार्डन पर बैरियर लगा है।

बृहस्पतिवार को पुरानी मंडी की तरफ वाहनों को जाने से रोकने के लिए माल रोड और फतेहाबाद रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ा। फूल सैय्यद चौराहा पर पूर्वाह्न 11 बजे से जाम लगने लगा। पर्यटक वाहन भी फंस गए। आगरा किला से करियप्पा मार्ग की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी वाहन फंस गए। तकरीबन 2 बजे तक यही स्थिति रही। पुलिसकर्मी वाहनों को निकाल रहे थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन



रिक्शे से उतरकर पैदल चले पर्यटक
रिक्शे से 3-4 पर्यटक ताजमहल देखने जा रहे थे। मगर, सर्किट हाउस से आगे रिक्शा नहीं जाने की वजह से पर्यटक उतर गए। इसके बाद वह ताजमहल के लिए रास्ता पूछने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रास्ता बताया। गर्मी में पर्यटकों का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें