आगरा पहुंचे वन जलवायु एवं पर्यावरण संवर्धन परिषद के उपाध्यक्ष सर्वेश पाठक वह अन्य। स्रोत स्वयं
आगरा। वन, पर्यावरण एवं जलवायु संवर्धन परिषद के उपाध्यक्ष सर्वेश पाठक ने मंगलवार को आगरा मेट्रो के अधिकारियों के साथ बैठक की। मेट्रो के विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे निर्माण कार्य, श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण के संबंध में विचार-विमर्श किया। साथ ही शहर के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रतिदिन 100 पौधे लगाए जाने का अभियान अनिवार्य रूप से चलाने को कहा गया। आगरा मेट्रो परियोजना के सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) उमंग श्रीवास्तव ने निर्माण के दौरान बरती जा रही सावधानियों और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में राजेश कुमार गुप्ता आदि शामिल रहे। ब्यूरो