बाह। मंगदपुर के जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को पौधे लगाएंगे तो बगीचे में सुंदर पक्षी चहचहाएंगे विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता की गई। छात्र-छात्राओं ने पेटिंग के माध्यम से पौधरोपण का संदेश दिया। शिक्षिका रीता भदौरिया, ममता श्रीवास्तव ने बच्चों को पौधों के लाभ बताए। प्रतियोगिता में शिवानी, गुंजन प्रथम, कल्पना, छाया द्वितीय, रश्मि, पूजा तृतीय रहीं। वहीं, बाह के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने छात्र-छात्राओं को अपने घर के आसपास चिड़ियों के लिए दाना-पानी रखने की सीख दी। इस दौरान अमित अग्रवाल, प्रेम सिंह, प्रीती गुप्ता, किरन खैर, सविता हिमकर, नीलम मिश्रा और गीता राठौड आदि रहीं।