फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नौतपा के अंतिम दिन पारा पहुंचा 38 डिग्री

Fri, 02 Jun 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नौतपा के अंतिम दिन शुक्रवार को जिले में जबरदस्त गर्मी पड़ी। इस दौरान अधिकतम पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम में गर्मी बढ़ने से लाेग अकुलाहट महसूस करने लगे। बाजार हाट निकलने के दौरान लोग छाते का उपयोग कर रहे। लेकिन गर्मी से उन्हें राहत नहीं मिली। जिले में इस बार नौतपा का शुभारंभ सुहाने मौसम के साथ हुआ। बीते आठ दिन से मौसम में काफी राहत महसूस की जा रही थी। सुबह के समय जहां शीतल हवा से लोग खुश नजर आ रहे थे, वहीं दिन में भी मौसम में अधिक गर्मी नहीं थी। बीच बीच में हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही थी। लेकिन शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही मौसम में गर्मी रही। सुबह के समय न्यूनतम पारा दो डिग्री चढ़कर 26 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं दोपहर के पारे में भी 4 डिग्री का उछाल आ गया। अधिकतम पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें