फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मानसिक रूप से बीमार युवती पहुंची कुसमरा

Sun, 05 Mar 2023 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुसमरा।
कन्नौज जिले की रहने वाली एक मानसिक रूप से बीमार युवती रविवार को कुसमरा क्षेत्र में आ गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को साथ ले आई। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस ने परिजन से संपर्क किया। परिजन के आने के बाद युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
थाना सौंरिख के ग्राम नगला तेज निवासी रामप्रसाद यादव की 22 वर्षीय पुत्री शिल्पी मानसिक रूप से बीमार है। रविवार की दोपहर वह घर से निकल कर पैदल कुसमरा आ गई। रविवार को रात आठ बजे वह रोती हुई नंगे पैर बेवर की तरफ जा रही थी। राहगीरों ने युवती को रोता देख पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज नीलकमल गौतम ने युवती को चौकी लाकर पूछताछ के बाद परिजन को सूचना दी। परिजन के आने पर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


सीओ ने 10 संवेदनशील गांव का किया निरीक्षण
-होली का पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील
मैनपुरी।
होली के त्योहार पर शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सीओ संतोष कुमार सिंह रविवार की शाम क्षेत्र के करीब 10 संवेदनशील गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों से बात की और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाए जाने की बात कही।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान हर गांव के प्रधान व ग्रामीणों के साथ वार्ता की होलिका दहन के स्थल का निरीक्षण कर लोगों से शांतिपूर्वक बिना किसी विवाद के होली के त्योहार को मनाने की हिदायत दी गई। सीओ ने कहा कि सभी लोग प्रेम व भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं, किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। यदि कोई अफवाह फैलाता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। संबंधित पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सहित थाने का फोर्स मौजूद रहा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें