खेरागढ़। गांव अटा में हनुमान मंदिर और कम्पोजिट विद्यालय के पास अवैध शराब की बिक्री के विरोध में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी के साथ एसडीएम ऋषि राव को ज्ञापन साैंपकर अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की मांग की। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन साैंपने वालों में राजकुमार बनवारी, भरत, हरीबाबू, रिंकू, रामवीर आदि शामिल थे।