किरावली। गोपऊ राजवाह पर तख्ता वाली पुलिया के निकट डेढ़ वर्ष पहले सिंचाई विभाग ने पिचिंग फाल बनवा दी थी। इसे हटाने के लिए किसानों ने रविवार को खंड विकास अधिकारी संयुक्त मजिस्ट्रेट शिवम कुमार को ज्ञापन साैंपा। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सिंचाई विभाग के जिलेदार को समस्या समाधान के निर्देश दिए।सिंचाई विभाग के जिलेदार लोकेंद्र सिंह ने पिचिंग फाल को आधा फुट उतरवाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। ज्ञापन साैंपने वालों में रालोद नेता भूपेंद्र सिंह इंदौलिया, चौ. दिलीप, गंगाराम माहौर, मुकेश सविता, अतर सिंह, गजेंद्र सिंह, बंशीधर, ईश्वरीय सिंह, हरिओम, बच्चू सिंह, अजय आदि साथ रहे।