फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update Today: गलन बरकरार, कंपाती रही ठंडी हवाएं; जानें आगरा के मौसम का हाल

Fri, 05 Jan 2024 09:03 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजनगरी आगरा में तीसरे दिन कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। हालांकि बृहस्पतिवार को अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है लेकिन ठंडी हवाओं के चलते शहरवासियों का गलन से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
आगरा, गलन, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा है। लगातार तीसरे दिन कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। हालांकि बृहस्पतिवार को अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है लेकिन ठंडी हवाओं के चलते शहरवासियों का गलन से राहत नहीं मिली। सर्दी से बचने के लिए लोग हाथ तापते नजर आए। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 9.2 डिग्री हो गया है।
विज्ञापन


ताजनगरी में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बृहस्पतिवार को सुबह सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दोपहर में सूरज निकला तो धूप में तपिश नहीं थी। दोपहर तीन बजते-बजते कोहरे के चलते सूरज गायब हो गया। जिसके बाद फिर से ठंड की तीव्रता बढ़ गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में 3.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री की बढ़त रही। सर्द हवाएं चलने और गलन से पूरे दिन कोल्ड डे कंडीशन बनी रही। बारिश की संभावना भी मौसम विभाग व्यक्त कर रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह के अनुसार अभी कोल्ड डे की कंडीशन से राहत नहीं मिलेगी।

दिनभर चले हीटर, अलाव
नए साल के पहले दिन से ही ऑफिस जाने वाले लोगों को कोल्ड डे कंडीशन से जूझना पड़ रहा है। सुबह दो पहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानियां आईं। सर्दी के कारण हाथ सुन्न हो गए, वहीं ऑफिसों में दिनभर हीटर और अलाव जलाकर काम किया गया। घरों में हीटर और अंगीठी जलाकर लोगों ने सर्दी से राहत पाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें