फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाढ़ के पानी के दबाव से कटा मेहोल बांध

Thu, 17 Aug 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बाढ़ की आपदा विकराल रूप लेती जा रही है। बृहस्पतिवार की देर सायं मेहोल बांध में कटान हो गया। जिससे गांव की आबादी की ओर बाढ़ का पानी पहुंचने लगा। आनन फानन में ग्राम प्रधान ने कटानरोधी कार्य शुरू करा दिए। बालू की बोरियां लगाकर बांध का कटान रोका जा रहा है। बांध का काफी हिस्सा कट गया। यदि यह कटान नहीं रुका तो मेहोल गांव की आबादी में बाढ़ का प्रकोप तीव्र होगा। जिससे लोगों की दिक्कतें बढ़ेंगी।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान जसवीर सिंह ने बताया कि सायं 6 बजे के करीब पानी का दबाव बढऩे पर बांध कट गया। इस बांध को पहले से ही मजबूत बनाकर रखा था, लेकिन पानी का दबाव ज्यादा बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में यह कटान हुआ है। बांध का कटान रोकने के लिए बालू-मिट्टी की बोरिया भरवाकर लगवाई जा रही हैं। जिससे कटान पर शीघ्र काबू पाया जा सके। गंगा का पानी आबादी के काफी नजदीक तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें