फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चित्रकूट की जेल में हो रही थी पत्नी से मिलाई, कासगंज की जेल में अब्बास को मिली तन्हाई

Fri, 17 Feb 2023 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी अब कासगंज की पचलाना जिला जेल में है। चित्रकूट की जेल में वह अपनी पत्नी निखत से लगातार मिलाई कर रहे थे, लेकिन पत्नी से मिलाई की सजा उन्हें अब तन्हाई के रूप में मिली है। हाई सिक्योरिटी बैरक में अब विधायक अब्बास तन्हाई में है। अन्य बंदियों से उनका बैरक बिल्कुल अलग है। बृहस्पतिवार की रात्रि को अब्बास को खाना दिया गया। खाने में दाल, रोटी और सब्जी थी। इस पर अब्बास ने चावल की मांग की तो विधायक को जेल कर्मियों ने चावल उपलब्ध कराए। बृहस्पतिवार की सुबह जेल मेन्यु के अनुसार डबल रोटी और चाय नाश्ता में भेजी गई। इसके अलावा दोपहर में गाजर आलू की सब्जी, दाल, चावल और रोटी दी गई। रात के खाने में मसूर की दाल, चावल और गोभी आलू की सब्जी थी। जेल मेन्यु के अनुसार विधायक को खाना दिया जा रहा है। जेल प्रशासन के मुताबिक विधायक अब्बास का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। किसी तरह की परेशानी नहीं है। चित्रकूट जेल में नियमों को ताक में रखकर सुविधाएं ले रहे बंदी विधायक अब्बास को यहां की जेल में तन्हाई अखर रही है। क्योंकि यहां पहरा भी सख्त है। बैरक की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। केवल वहीं बंदी रक्षक इस बैरक के आस पास जा सकते हैं। जिनकी ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें