फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भारतीय फ्लैग फुटबॉल टीम कासगंज की दो बेटियों का चयन, इस चैंपियनशिप में लेंगी हिस्सा

Mon, 09 Oct 2023 02:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

भारतीय फ्लैग फुटबॉल टीम जगह बनाने वाली दोनों बेटियां केए डिग्री कॉलेज की छात्राएं हैं। उनका चयन होने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
kasganj news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के केए डिग्री कालेज की दो छात्राओं ने भारतीय फ्लैग फुटबॉल टीम जगह पाने में सफलता प्राप्त की है। दोनों छात्राएं मलेशिया के कुआलालंपुर में होने वाले एशियन ओशीयनिक फ्लैग फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षक डॉ. प्रवीण सिंह जादौन एवं उत्तर प्रदेश अमेरिकन फुटबॉल टीम के प्रशिक्षक लोकेश चौधरी ने बताया कि छात्रा मीनू धनगर पुत्री हरीशंकर, अर्चना शर्मा पुत्री धर्मेश शर्मा का चयन भारतीय फ्लैग फुटबॉल टीम के लिए हुआ है। 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2023 को मलेशिया के कुआलालंपुर में होने वाले एशियन ओशीयनिक फ्लैग फुटबॉल चैंपियानशिप में हिस्सा लेने वाली 12 सदस्यीय भारतीय टीम में दोनों खिलाड़ी छात्राओं को शामिल किया गया है।

महाविद्यालय के सचिव विनय कुमार जैन सह सचिव संतोष माहेश्वरी, प्राचार्य प्रोफेसर अशोक रस्तोगी, चीफ प्रॉक्टर डॉ. मिथिलेश वर्मा, अधिष्ठाता विद्यार्थी कल्याण समिति के डॉ. बृजेंद्र यादव, खेल समिति के डॉ. राधाकृष्णन दीक्षित, डॉ. उमेश यादव, डॉ. नरेश भारद्वाज, डॉ. सबिस्ता अंजुम, एनसीसी ऑफिसर अभिषेक कुमार, वीरपाल, अभय प्रताप, राजेश्वर यादव, शैलेंद्र दीक्षित, शिवराम आदि ने खिलाड़ियों को से बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें