फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा विक्रेता हैं तो नोट कर लें ये नंबर, अब इन मरीजों की जानकारी देना हुआ अनिवार्य

Wed, 10 Jun 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

फुटकर दवा विक्रेताओं के लिए टोल फ्री नंबर जारी
विज्ञापन
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेलो सर, हमारी दुकान पर बुखार, जुकाम-खांसी और गले में खराश की दवा लेने आया है। अब दवा विक्रेताओं को टोल फ्री नंबर पर यह जानकारी देनी होगी। शासन ने फुटकर दवा विक्रेताओं के लिए यह अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के मरीजों को चिह्नित करने के लिए शासन ने 18001805146 टोल फ्री नंबर जारी किया है। इसमें जुकाम-खांसी, बुखार, गले में खराश की दवा लेने वाले का नाम, पता उम्र और दवाओं की जानकारी देनी होगी। इससे पहले शासन ने दवा विक्रेताओं को रोजाना मरीजों की जानकारी ऑनलाइन भेजनी थी। लेकिन इसमें 100-150 दवा विक्रेता ही यह जानकारी अपडेट कर रहे थे।

एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी किसी को इन मर्ज की दवा वितरण करती हैं, तो उनको भी टोल फ्री नंबर पर जानकारी देनी होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडे ने बताया कि लगातार दवा लेने वालों की ट्रेकिंग कर उनकी जांच करा लेंगे, जिससे संक्रमण की रफ्तार रोकी जा सकेगी। ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि जिले में तीन हजार के करीब फुटकर दवा विक्रेता हैं, शासन के निर्देश पर टोल फ्री नंबरों पर मरीज की जानकारी देने के लिए निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें