फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मध्यस्थ पर लगाया तीन लाख हड़पने का आरोप

Thu, 24 Aug 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। शादी में मध्यस्थ ने दूल्हे पक्ष को देने के लिए तीन लाख रुपये दुल्हन पक्ष से ले लिए। रुपये खुद ही हड़प कर गया। जानकारी पर दुल्हन पक्ष की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

गांव तिंगवा निवासी सुरजीत कुमार ने बहन सरिता की शादी 24 जून 2023 को सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी राजेश कुमार के साथ की है। शादी में मध्यस्थ के तौर पर दिनेश यादव और उसकी पत्नी मनोरमा यादव हाल निवासी आगरा रोड थे। 31 मई, छह जून और सात जून को मध्यस्थ ने उससे तीन लाख रुपये वर पक्ष को देने की बात कह कर लिए थे। वह रुपये वर पक्ष को नहीं दिए गए। जब उसे जानकारी हुई तो कई बार मध्यस्थ से रुपये वापस मांगे। लेकिन दिनेश व मनोरमा रुपये नहीं दे रहे। आरोपी दंपती झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें