नोटिस तामील नहीं होने से असफल होती मध्यस्थता
मैनपुरी। मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केंद्र की बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव/सिविल जज नम्रता सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को मीडिएशन सेंटर के सभागार में हुई। मीडिएटरों ने मामले निस्तारित करने में होने वाली परेशानियां बताईं। प्राधिकरण सचिव ने समस्याओं के निस्तारण को संबंधितों को पत्र लिखने के निर्देश दिए। मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केंद्र में हुई बैठक में मध्यस्थों ने बताया कि मीडिएशन सेंटर से भेजे नोटिस पुलिस द्वारा तामील नहीं कराने से मध्यस्थता सही तरीके से नहीं हो पाती है। कई बार मीडिएशन सेंटर में भेजी जाने वाली फाइलों के संबंध में पक्षकारों को सूचना ही नहीं दी जाती है। इससे फाइलों को सुलह समझौते से निस्तारित करने में परेशानी होती है। मीडिएटर वीरपाल सिंह राठौर, चंद्रभान सिंह यादव, संजय चौहान, आनंद कुमार सिंह, विनीता भदौरिया, राकेश सोती, रीता नैयर, जगदीश यादव मौजूद रहे।