कासगंज। श्रावण मास शुरू होने के साथ ही कांवड़ यात्राएं चालू हो चुकी हैं। सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर मीट, अंडा, मछली, मुर्गा आदि मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कासगंज, सोरोंजी, लहरा मार्ग पर 20 दुकानों, सहावर में 8 दुकानों तथा गंजडुंडवारा में 12 दुकानों को बंद करा दिया है। सहायक आयुक्त खाद्य आनंद देव ने बताया कि मार्ग में आने वाले विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि सावन माह में दुकानों को न खोलें। यदि कोई दुकान खोलते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।