फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खसरा-रूबेला उन्मूलन टीकाकरण अभियान 16 से

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान 16 से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन बृहस्पतिवार को हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान की जानकारी दी गई। अभियान के लिए बेसिक शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और महिला और बाल विकास विभाग ने अपने कार्मिकों को प्रशिक्षित कर लिया है। प्राथमिक, शासकीय और गैर-शासकीय विद्यालयों को केंद्र बनाया जाएगा। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र ने बताया कि अभियान का मुख्य लक्ष्य दिसंबर 2026 तक खसरा और रूबेला का राष्ट्रीय उन्मूलन करना है। बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें