आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एमबीबीएस फर्स्ट प्रोफेशनल (बैच 2019) की पूरक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुई। विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में सेंटर बनाया गया है। इसमें सभी मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। संस्थान के निदेशक व केंद्र व्यवस्थापक प्रो. वीके सारस्वत ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा में 104 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। केंद्र पर करीब 200 छात्रों का पंजीकरण है। पहले दिन सुबह 09:00 से दोपहर 12:00 बजे तक एनाटोमी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। परीक्षाएं 15 नवंबर तक चलेंगी। पहले दिन की परीक्षा में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है।