फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेयर ने सिंगापुर में पेश की आगरा के विकास की तस्वीर

विज्ञापन
विदेशी मेयरों के साथ आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर
विज्ञापन
आगरा। मेयर हेमलता दिवाकर ने शनिवार को सिंगापुर में आयोजित ली कुआन यू वर्ल्ड सिटी प्राइज कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने सिंगापुर के शहरी विकास मंत्री की मौजूदगी में आगरा नगर निगम के स्वच्छता, नगर प्रबंधन, नवाचार और नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से विकास की तस्वीर पेश की। इस कार्यक्रम में हेलसिंकी (फिनलैंड), पेरिस (फ्रांस) की मेयर समेत दक्षिण अफ्रीका एवं युगांडा के कई शहरों के मेयर भी आए। सभी ने नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं अनुभवों को साझा किया। मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा कि आगरा और यहां के लोग अपनी संस्कृति को सहेजते हुए भविष्य के शहरों में शुमार होने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें