फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाईवे पर मैक्स ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक घायल, टक्कर से फटी गेहूं की बोरियां, सड़क पर बिखरा अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुबेरपुर। छलेसर झरना नाले स्थित हाईवे पर बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने गेहूं से लदी ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक रामू पुत्र मेघ सिंह निवासी सुदामापुरी घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में लदी गेहूं की बोरियां फट गईं और अनाज हाईवे पर बिखर गया। घटना के समय रामू आगरा की ओर गेहूं की बोरियां लेकर जा रहा था। हादसे के बाद मैक्स चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें