फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: धर्मस्थल में मौलवी ने 10 साल की बालिका से की छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 04 Sep 2022 12:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के एक धर्मस्थल में मौलवी ने शर्मनाक की करतूत की। उसने 10 साल की छात्रा को कमरे में लेकर उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी हाथरस के सादाबाद का रहने वाला है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में एक धर्मस्थल में शनिवार को दस साल की बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप धर्मस्थल में दीनी शिक्षा देने वाले मौलवी पर ही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि हाथरस के सादाबाद का रहने वाला अतीक सराय ख्वाजा स्थित एक धर्मस्थल में दोपहर दो से चार बजे के बीच दीनी शिक्षा देता है। इसमें बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करने आती हैं। मोहल्ले की रहने वाली दस साल की बालिका शनिवार दोपहर को आई थी। 

आरोप है कि अतीक ने कमरे में ले जाकर बालिका से छेड़छाड़ की। बालिका ने घर जाकर परिजन को बताया। परिजन धर्मस्थल में पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। मामले में पुलिस से शिकायत की। इस पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें