मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद केस में वादी केशवदेव पक्ष की ओर से शाही ईदगाह में नमाज पढ़ने का मुद्दा आगामी 19 नवंबर को अदालत के समक्ष उठाया जाएगा। सोमवार को बारिश के अवकाश के कारण इस मामले पर अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने इस संबंध में 19 नवंबर की सुनवाई की तारीख तय की है। अदालत में चल रहे अन्य केसों में भी इसी दिन सुनवाई होगी।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ जमीन को लेकर वर्ष 1968 में हुए राजीनामा को खत्म करने की मांग को लेकर अदालत आए एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह, एडवोकेट राजेंद्र माहेश्वरी द्वारा सोमवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया जाना था, जिसमें वह शाही ईदगाह मस्जिद में नमाज पढ़े जाने के मुद्दे को अदालत के समक्ष रखते।
राज्यसभा सांसद का बयान: कब्जामुक्त होनी चाहिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मंदिर तोड़ बनवाई गई थी मस्जिद
महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उक्त प्रार्थनापत्र में यह बताया गया है कि विवादित होने के कारण कुछ वर्ष पहले तक इस मस्जिद में मुस्लिमों द्वारा नमाज तक नहीं पढ़ी जाती थी। उन्होंने बताया कि अब वह इस प्रार्थनापत्र को 19 नवंबर को देंगे। इस दिन वह अदालत में उनके द्वारा अमीन रिपोर्ट मंगवाने की मांग भी करेंगे। अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि अब इस संबंध में 19 नवंबर को सुनवाई होगी।
नारायणी सेना की सुनवाई भी 19 नवंबर को
अदालत में एडवोकेट शैलेंद्र सिंह के अलावा मनीष यादव, पंकज शास्त्री आदि द्वारा दायर वाद में भी सुनवाई 19 नवंबर को जाएगी। वादी महेंद्र यादव ने बताया कि उनके केस में की तारीख दी है।