बीते दिनों चार घरों में चोरी करने वाले दो चोरों को मथुरा पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 मोबाइल व एक लैपटॉप बरामद किया है। 28 जुलाई की रात छटीकरा निवासी गौरव गर्ग, ओमप्रकाश, रेवतीरमन, नरेंद्र चौधरी के घरों में सेंध लगाकर चोरों ने कई मोबाइल, नकदी व जेवरात पार किए थे। पीड़ितों में आरएसएस के पदाधिकारी होने के कारण पुलिस पर जल्द खुलासा करने का दबाव बनने लगा। पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस ने फ्लाईओवर के समीप से दो युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए युवकों की पहचान पुलिस ने मनोज जोगी एवं लव गोस्वामी के रूप में की है।