फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा पुलिस ने पकड़े चोर: दो चोरों को पुलिस ने पकड़ा, मोबाइल-लैपटॉप बरामद, आरएसएस पदाधिकारी के की थी चोरी

Fri, 13 Aug 2021 12:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

 पकड़े गए युवकों की पहचान पुलिस ने मनोज जोगी एवं लव गोस्वामी के रूप में की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों चार घरों में चोरी करने वाले दो चोरों को मथुरा पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 मोबाइल व एक लैपटॉप बरामद किया है। 28 जुलाई की रात छटीकरा निवासी गौरव गर्ग, ओमप्रकाश, रेवतीरमन, नरेंद्र चौधरी के घरों में सेंध लगाकर चोरों ने कई मोबाइल, नकदी व जेवरात पार किए थे। पीड़ितों में आरएसएस के पदाधिकारी होने के कारण पुलिस पर जल्द खुलासा करने का दबाव बनने लगा। पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस ने फ्लाईओवर के समीप से दो युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए युवकों की पहचान पुलिस ने मनोज जोगी एवं लव गोस्वामी के रूप में की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें