फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: मथुरा नगर निगम के वार्डों के आरक्षण की सूची जारी, यहां देखें वार्डवार स्थिति

Fri, 02 Dec 2022 09:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थानीय निकाय की वार्ड आरक्षण सूची जारी कर दी गई। इसके साथ ही जनपद में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गईं। वार्ड की राजनीति करने वाले अनेक दिग्गजों के अरमान वार्ड आरक्षित होने से धरे रह गए, जबकि कुछ दावेदार एक बार फिर वार्ड में भाग आजमाने की तैयारी में जुट गए। 
 
विज्ञापन
नगर निगम मथुरा वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने शुक्रवार को मथुरा नगर निगम सहित जिले के सभी 15 स्थानीय निकायों का वार्ड आरक्षण जारी कर दिया है। इसमें कई दावेदारों की उम्मीदों पर वार्ड आरक्षण बदलने से पानी फिर गया है, जबकि कुछ की उम्मीदें इस बार भी अनुकूल रहने से आगामी चुनाव के लिए बरकरार हैं। आरक्षण की सूची जारी होने के बाद चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन नगर निगम की वार्ड आरक्षण सूची के मुताबिक 70 वार्ड में तय किए गए आरक्षण के मुताबिक अनुसूचित जाति के लिए 12 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसमें चार महिलाओं के लिए भी शामिल हैं। इसी प्रकार अन्य पिछड़े वर्ग के लिए 18 वार्ड आरक्षित हुए हैं, जिसमें छह महिलाएं भी हैं। इनके अलावा 14 अन्य वार्ड महिलाओं के लिए भी आरक्षित किए गए हैं।

प्रमुख वार्डों की स्थिति

इसके असर को देखें तो उपसभापति रामकृष्ण पाठक का वार्ड 67 और पार्षद राजेश सिंह पिंटू वार्ड 49 का रास्ता एक बार फिर साफ हो गया है। जबकि नगर निगम के उपसभापति रहे मूलचंद्र गर्ग का वार्ड 31 पिछडे़ के लिए आरक्षित हो गया। इसी प्रकार सबसे पहले उपसभापति हेमंत अग्रवाल का वार्ड 53 भी पिछडे़ के लिए आरक्षित हो गया है। 

यह स्थिति भाजपा पार्षदों की ही नहीं निगम में विपक्षी नेता कांग्रेसी उमेश भारद्वाज से संबंधित वार्ड 42 महिला के लिए आरक्षित हो गया है, जबकि कांग्रेस नेता तिलकवीर का वार्ड 47 भी महिला के लिए आरक्षित होने से दोनों कांग्रेसी नेताओं के अरमानों पर पानी फिर गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक गोला का वार्ड 17 एससी के लिए आरक्षित हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें