फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी पहचान मेरी लाडलीः पापा का ख्वाब पूरा करने विदेश गई बिटिया

Tue, 16 Jan 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला राया (मथुरा)
विज्ञापन
श्रद्धा अग्रवाल माता-प‌िता के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कक्षा पांच से लेकर प्रत्येक क्लास में टॉप रहने वाली श्रद्धा अग्रवाल पापा का ख्वाब पूरा करने के लिए विदेश चली गई है। उसका मुकाम तो देश की प्रतिष्ठित परीक्षा सिविल सेवा में भी टॉपर बनना है। 
विज्ञापन


छोटे से कस्बा राया के रहने वाले मोहन नारायण स्वामी ने अपनी बड़ी बिटिया श्रद्धा अग्रवाल की शिक्षा के लिए सब कुछ दाव पर लगा दिया है। इस स्थिति में पापा के अरमानों को पूरा करने में श्रद्धा भी पीछे हटती नजर नहीं आ रही है। 

शुरू से ही शिक्षा के क्षेत्र में टॉपर रहने वाली श्रद्धा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में बीटेक करने गई और यहां से गोल्ड मेडलिस्ट बनकर निकली। बीटेक कंप्यूटर साइंस में पांच गोल्ड और एक सिल्वर मेडल हासिल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अब वह मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए अमेरिका की कैलीफोनिया यूनिवर्सिटी चली गई है। यहां कंप्यूटर रिसर्च (मास्टर ऑफ साइंस) की डिग्री हासिल करेगी। इसकी इच्छा पापा की थी। अब उसका मुकाम तो देश में लौटकर आईएएस बनाना है। 

उसकी तमन्ना आईएएस में भी टॉपर बनने की है। श्रद्धा की मां रेखा अग्रवाल का कहना है कि मेरी लाडली मेरी पहचान है। उनके परिवार में श्रद्धा के अलावा दूसरी बेटी जागृति और बेटा स्वतंत्र अग्रवाल भी एमवीए कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें