आगरा। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा नशा व मादक पदार्थों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी जन जागरूकता अभियान चलाएगी। महासभा के मीडिया प्रभारी शशिकांत गुप्ता ने पत्र जारी किया कि यह अभियान में देश भर की शाखाओं, मंडलीय परिषदों, महिला मंडलों व सेवा दलों के माध्यम से चलाया जाएगा। जो 16 से 31 मई तक नशा के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में नशा समाज के लिए गंभीर संकट बनता जा रहा है। इससे परिवार बर्बाद हो रहे हैं। युवा सबसे ज्यादा इसके शिकार हो रहे हैं। इसलिए महासभा अभियान के जरिए लोगों को नशा से छोड़ने के लिए प्रेरित करेगी।