फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोरोंजी के लिए जल्द बनेगी महायोजना

Fri, 26 Jul 2024 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। तीर्थनगरी को संवारने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। अब सोरोंजी को विनियमित क्षेत्र बनाने की कवायद जिला प्रशासन और टाउन प्लानर आगरा के द्वारा शुरू कर दी गई है। विनियमित क्षेत्र का प्रस्ताव टाउन प्लानर के द्वारा शासन को भेजा गया है। शासन स्तर से निर्णय होने के बाद सोरोंजी को विनियमित क्षेत्र घोषित किया जाएगा।जिले में अभी तक कासगंज शहरी विनियमित क्षेत्र बना हुआ था। विनियमित क्षेत्र का दायरा कासगंज नगरपालिका के अलावाा सोरोंजी मार्ग के इलाकों तक है। अब सोरोंजी को विनियमित क्षेत्र बनाया जाएगा। इस विनियमित क्षेत्र में नगरपालिका सोरोंजी के क्षेत्र के अलावा कलेक्ट्रेट एरिया और आस पास के 20 गांव शामिल किए जाएंगे। जिसमें परिक्रमा मार्ग से जुड़े गांव भी रहेंगे। इसकी मैपिंग टाउन प्लानर आगरा के द्वारा की गई है और पूरा प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। डीएम मेधा रूपम ने टाउन प्लानर स्मिता निगम के साथ प्रस्ताव पर समीक्षा की। विनियमित क्षेत्र शासन स्तर से घोषित किया जाएगा। आगामी समय में शासन में इसका प्रजेंटेशन होगा और कैबिनेट की मुहर लगेगी। अभी इस प्रक्रिया में और समय लगेगा। विनियमित क्षेत्र गठित होने के बाद इस क्षेत्र में महायोजना को भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें