आगरा। बिजनौर में 20 से 22 नवंबर तक आयोजित होने वाली 42वीं उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा शिरकत करेंगे। वह सीनियर वर्ग की पूमसे स्पर्धा के व्यक्तिगत, युगल और टीम मुकाबलों में आगरा का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो संघ आयोजित करा रहा है।