आगरा में मंटोला के मीरा हुसैनी चौराहे के पास अकबर मोहम्मद की तीन मंजिला भवन में संचालित जूता फैक्टरी में गुरुवार तड़के आग लग गई। सूचना पर थाना की फोर्स सहित दमकल पहुंच गई। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका। थाना मंटोला के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। जांच की जा रही है।