अकोला। शहीद सतीश चाहर स्मृति वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को सुबह 10 बजे से शहीद सतीश चाहर मिनी स्टेडियम अकोला में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क रखा गया है। प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता में आगरा, अकोला, एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा, जयपुर, ग्वालियर, बिजनौर, सैफई, रुड़की आदि टीमें भाग ले रही है। यह जानकारी शहीद सतीश चाहर के छोटे भाई सोनवीर चाहर उर्फ सोनू मुखिया ने दी है।