फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Wed, 04 Jun 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर में मंगलवार रात 24 वर्षीय नीतू का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को मायके वालों से मिली जानकारी के अनुसार नीतू की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 7 मार्च 2023 को भरथना में आयोजित एक समारोह में रामकिशोर के साथ हुई थी। उसकी एक डेढ़ साल की बच्ची भी है। मायके पक्ष के लोगों ने मौखिक रूप से दहेज हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, बुधवार दोपहर बाद तक इस संबंध में पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें