फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटी को जन्म देने पर विवाहिता को घर से निकाला

Wed, 03 Apr 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी को जन्म देने पर विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

-ससुरालीजन की प्रताड़ना से तंग महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर। बेटी को जन्म दिया तो ससुरालीजन ने महिला को ताने देना शुरू कर दिया। आए दिन प्रताड़ित कर भूखा प्यासा रखा जाने लगा। अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन आदि की मांग करने लगे। एक दिन महिला को पीटने के बाद बच्ची के साथ घर से बाहर निकाल दिया। मामले में एसपी के आदेश पर घिरोर पुलिस ने ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव बादशाहपुर निवासी सीमा देवी ने एसपी विनोद कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसकी शादी 24 नवंबर 2014 को सचिन सिंह निवाासी आवास विकास कालोनी सेक्टर 8 नगला अजीता आगरा के साथ हुई है। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन इसके बाद ससुरालीजन सोने की चेन, अंगूठी आदि की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उसे मारा पीटा जाने लगा। इस बीच एक पुत्री जानवी को जन्म दिया। पुत्री का जन्म होने के बाद ससुरालीजन नाराज हो गए और ताने देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहने लगे कि इसका पालन पोषण कौन करेगा। अपने मायके से इसके भरण पोषण का इंतजाम करवा। उसे भूखा प्यासा रखा जाने लगा। पंचायत भी हुई लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। पांच जून 2023 को उसे पीटने के बाद पुत्री के साथ घर से बाहर निकाल दिया गया। मामला परिवार परामर्श केंद्र में चला वहां 30 मार्च 2024 को उसे व पुत्री को साथ रखने से मना कर दिया। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति सचिन, सास लक्ष्मी देवी, श्रीकृष्ण, विधी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें