फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, खुदकुशी बता रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव सुतारी में बुधवार को अनीता (28) का शव फंदे से लटकता मिला। परिजन घरेलू कलह में खुदकुशी करना बता रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अनीता पत्नी कुलदीप का शव बुधवार को कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजन ने पुलिस को बताया कि 4 वर्ष पूर्व सबोरा निवासी अनीता की शादी कुलदीप से हुई थी। कुछ दिनों से पति-पत्नी में मनमुटाव चल रहा था। मंगलवार को इनका झगड़ा थाने भी पहुंचा था, जहां सुलह के बाद दोनों घर चले आए थे। इसके बाद ही विवाहिता का शव फंदे से लटकता देखा गया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें