फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम नयापुरा खंडेर में विवाहिता रश्मि (21) का शव बुधवार को फंदे से लटकता मिला। शव छोड़कर ससुराल के लोग घर से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इंस्पेक्टर फतेहाबाद आलोक कुमार सिंह ने बताया कि रश्मि पत्नी चंद्र प्रकाश के खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची, तो शव घर के बाहर बरामदे में पड़ा था। घर के कमरे का एक दरवाजा भी टूटा हुआ था। घर पर ससुराल के लोग नहीं मिले। मायकेवालों को सूचना दी गई है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।